सुंदरनगर (नितेश सैनी) : नाचन विस क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता बोधराज ठाकुर को नाचन ब्लॉक कांग्रेस का सोशल मीडिया कॉओर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। बोधराज ठाकुर की नियुक्ति होने से नाचन कांग्रेस को बल मिलेगा। बोधराज ठाकुर ने इस नियुक्ति के लिए मुख़्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नाचन विस क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व में सीपीएस और अनुसूचित जाति एवं जनजााति निगम के चेयरमैन टेक चंद डोगरा और प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव संजू डोगरा का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि जो विश्वास पार्टी ने उनके प्रति जताया है। वह पार्टी की उम्मीदों के प्रति खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और कांग्रेस पार्टी को शिखर में ले जाने के लिए हरसंभव प्रयास करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ेंगे और नाचन में कांग्रेस पार्टी को सशक्त करने की दिशा में एक नई पहल सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू की जाएगी और नए लोगों व युवाओं को जोडऩे का सिलसिला शुरू किया जाएगा। जिनके बलबूते नाचन में कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आम जनता को जागरूक करेंगे।