शिमला (एमबीएम न्यूज़) : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला हमीरपुर के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक स्तर व जोन स्तर पर कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के संयोजकों की नियुक्तियां कर दी है। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने बीरबल राव को ब्लॉक कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग नादौन का संयोजक नियुक्त किया है तथा जोन स्तर पर अमित जैन व सुनील सौंकी को जोन नादौन, नीरज को जोन बडा-1, रोहित कुमार को जोन बडा-2, सुनिल कुमार को जोन मन्जियार, रिशी को जोन गुना करौर, गौरव को जोन धनेटा, रमन शर्मा को जोन कांगू, निशांत कौशल को गलोड व अनित कुमार को रगंस जोन कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह अनिल श्याम को ब्लॉक कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग हमीरपुर का संयोजक नियुक्त किया गया है तथा जोन स्तर पर बबलू कुमार को उखली जोन, शशी कुमार को टिक्कर जोन, अजय चौहान को लम्बलू जोन, शगुन को हमीरपुर शहरी जोन व सुनिल कौशल को बडी फरनोल जोन कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि अम्रित आजाद को ब्लॉक कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग सुजानपुर का संयोजक नियुक्त किया है, तथा जोन स्तर पर विकास कुमार को पटलादर जोन, रमेश कुमार को डेरा जोन, रणजीत को जंगलबैरी जोन, आशीश कुमार को चबुतरा जोन व अरूण कुमार को बैलथ जोन कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रवक्ता के अनुसार राकेश कुमार पटियाल को ब्लॉक कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग बडसर का संयोजक नियुक्त किया गया है, तथा जोन स्तर पर देवेन्द्र कुमार राणा को समताना जोन, इन्द्रजीत सिंह को सलुणी जोन, सुमित कुमार शर्मा को भोटा जोन, मनोज कुमार डोगरा को बडसर जोन व सुरेश कुमार को बिजहारी जोन सोशल मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि संजय कुमार रंगड़ा को ब्लॉक कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग भरोजं का संयोजक नियुक्त किया गया है, तथा जोन स्तर पर अंकित कुमार, मनिष ठाकुर, कुलदीप चन्द, विरेन्द्र चन्देल व शंमी कान्त को जोन कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है।