शिमला (एमबीएम न्यूज़) : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू मामले पर भाजपा व आरआरएस के नेताओं द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर की जा रही ऊल-जलूल बयानवाजी की कडे शब्दों में निन्दा की है।
सुक्खू ने आज कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी या किसी भी कांग्रेसी को भाजपा और आरआरएस से देशभक्ति का प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नही है। उन्होंनें कहा कि हमारे खुन और विचारधारा में देशभक्ति है और कांग्रेस पार्टी का पूरा इतिहास देशभक्ति से भरा है तथा पार्टी के नेताओं ने देश की एकता व अखडता के लिए अपने प्राणो की आहुति दी है। उन्होंनें कहा कि हमें ऐसे विचारधारा के लोगों से देशभक्ति का प्रमाण नही चाहिए जो कभी देशभक्ति में नही रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू मामले पर जो मुहिम छेडी है, कांग्रेस पार्टी उसका समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि जिन लोगों ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू में देश विरोधी गतिविधियां की हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, परन्तु बिना जांच किए ही सरकार इस मामले में जिस तरह की कार्रवाई कर रही है उसकी कांग्रेस पार्टी कडी निन्दा करती है।
उन्होंनें कहा कि भाजपा व आरआरएस के लोग इस बहाने अपनी विचारधारा से पूरे देश का मौहाल खराब करने की कोशिश कर रहें हैं तथा देशद्रोह के नाम पर गन्दी राजनीति कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में एक ऐसी विचारधारा का उदय हुआ जो देश को कमजोर व बांटने में लगी हुई है, जिसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती है और इसका डट कर विरोध किया जाएगा और जरूरत पडी तो इसके खिलाफ कांग्रेस सड़को पर उतरेगी।
Latest
- मंडी : 33 वर्षीय राहगीर को टिप्पर ने कुचला, मौत
- दुखद : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंह की मां व ग्वालियर राजघराने की राजमाता का निधन
- शिक्षक बेहतर कार्य कर अपने स्तर पर स्कूलों में ला सकते हैं बड़े बदलाव : राकेश कंवर
- मनाली में पलटी टेंपो ट्रैवलर… मुंबई के पर्यटक की मौत, 19 घायल
- हिमाचल में भाजपा व कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची