शिमला (एमबीएम न्यूज़): जवाहर लाल विश्वविद्यालय में छात्रों पर केन्द्र सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस की शिमला इकाई ने आज धरना प्रर्दशन किया गया। युवा कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि जवाहर लाल विशविद्यालय के छात्रों पर झूठे मामले बनाए गए हैं।
शिमला शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश सैणी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेएनयू पर भाजपा अपने छात्र संगठन का दबदबा बनाने के लिए ओच्छे हथकण्डे अपना रही है। अपने राजनैतिक उद्देश्य के लिए जेएनयू के छात्रों पर झूठे मामले बनाए गए हैं, जिसकी युवा कांग्रेस घोर निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि जेएनयू के छात्र अध्यक्ष कन्हैया पर भारत विरोधी नारे लगाने का आरोप सरासर झुठा है और उसे जेल से तुरन्त रिहा किया जाना चाहिए।
आकाश सैणी ने कहा राहुल गांधी पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान की कडी निन्दा करते हुए कहा है कि न तो राहुल गांधी को और न ही कांग्रेस पार्टीेे को देश भक्ति के भाजपा के किसी प्रमाणपत्र की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लडाई कांग्रेस ने लडी और अब लोकतन्त्र की रक्षा की लडाई भी कांग्रेस लडेगी। भाजपा देश के लोगों को गुमराह नही कर सकती। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर सता में आई भाजपा नेतृत्व की एनडीए सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और अपनी विफलताओं से लोगो का ध्यान हटाने के लिए देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही हैै।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील कुमार शर्मा (गटू) ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा पीडीपी के साथ सरकार बनाती है, जो कि अफजल गुरू की फांसी का विरोध करती है और मसूद को बकायदा सुरक्षा सहित कंधार छोड कर आए तब भाजपा देश भक्त और जो अफजल गुरू और कसाब को फांसी देती है, वो देशद्रोही है। भाजपा का यह दोहरा चरित्र जनता के सामने है। सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता दोमुंही राजनीति करना बन्द करे, अन्यथा युवा कांग्रेस सडकों पे उतर कर भाजपा नेताओं का कडा विरोध करेगी।
Latest
- डीसी-11 व एसपी-11 के मध्य खेला गया 15 ओवर का मैच, SP-11 ने मारी बाजी
- शिमला : आग लगने से सेब के 500 पौधे नष्ट, कईं घासनियां जलकर राख
- चंबा में “मेरा वोट मेरा भविष्य” थीम पर मैराथन, DC ने दिखाई हरी झंडी
- नाहन : तबीयत बिगड़ने से श्री रेणुका जी के 28 वर्षीय युवक की मौत
- कंगना को केंद्रीय मंत्री बनने की चाह, बोली…. छोड़ सकती हूं इंडस्ट्री !