मंडी/सुन्दरनगर (नितेश सैनी) : मंडी जिला के नगर निकायों में 26 दिसंबर से चुनावी खुमार चढ़ेगा। जिला में सात नगर निकाय हैं। इसमें मंडी, सुंदरनगर व नेरचौक परिषद हैं जबकि जोगेंद्रनगर, रिवालसर, सरकाघाट व करसोग कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त है। नगर परिषद नेरचौक व नगर पंचायत करसोग में गठन के बाद पहली बार चुनाव हो रहा है। सभी सात नगर निकायों में कुल 58897 मतदाता हैं। इनमें से 29418 महिला व 29479 पुरुष मतदाता हैं। नगर परिषद मंडी में 18622 मतदाता हैं। इनमें 9287 महिला व 9335 पुरुष मतदाता हैं। नगर परिषद सुंदरनगर में 18721 मतदाता हैं। इनमें 9319 महिला व 9402 पुरुष मतदाता हैं। नगर परिषद नेरचौक में 10799 मतदाता हैं। इनमें 5411 महिला व 5388 पुरुष मतदाता हैं। नगर पंचायत जोगेंद्रनगर में 3761 मतदाता हैं। इनमें 1910 महिला व 1851 पुरुष मतदाता हैं। नगर पंचायत सरकाघाट में 3689 मतदाता हैं। इनमें 1814 महिला व 1875 पुरुष मतदाता हैं। नगर पंचायत रिवालसर में 983 मतदाता हैं। इनमें 506 महिला व 477 पुरुष मतदाता हैं। नगर पंचायत करसोग में 2322 मतदाता हैं। इनमें 1171 महिला व 1151 पुरुष मतदाता हैं।
कहां कितने हैं वार्ड
नगर परिषद मंडी व सुंदरनगर में 13-13 तथा नगर परिषद नेरचौक में 11 वार्ड हैं। नगर पंचायत करसोग, जोगेंद्रनगर, सरकाघाट व रिवालसर में सात-सात वार्ड हैं।
मंडी में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित
नगर परिषद सुंदरनगर व मंडी में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग तथा नेरचौक में अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। नगर पंचायत करसोग में भी अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। नामांकन प्रक्रिया 29 दिसंबर तक चलेगी।

चुनाव के लिए तैयारियां पूरी : उपायुक्त
उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने कहा कि सभी सात नगर निकायों में चुनाव से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।