शिलाई : भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सांसद सुरेश कश्यप को पार्टी कार्यकर्ता अमित कुमार ने समूचे क्षेत्र की तरफ से बधाई दी है। अमित कुमार ने सांसद सुरेश कश्यप की ताजपोशी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि पहली बार भाजपा को एक पूर्व सैनिक व अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखने वाला प्रदेश अध्यक्ष मिला है, जो गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा में ही संभव है। उन्होंने सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।