मंडी : पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व देशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर का धड़ा मंडी में एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। बीती शाम यानी 2 जनवरी को बिजनी स्थित आईपीएच के रेस्ट हाउस में कौल सिंह ठाकुर के समर्थकों ने गुप्त बैठक आयोजित करके पार्टी के आगामी जिलाध्यक्ष को लेकर रणनीति बनाई गई। पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में सराज और धर्मपुर को छोड़कर बाकी सभी ब्लॉक्स के नेता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री, सीपीएस, विधायक और विधानसभा का चुनाव लड़ चुके नेताओं ने भी इस बैठक में शिरकत की।
बैठक में भावी जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई और यह तय किया गया कि अगला जिलाध्यक्ष इसी गुट से बनेगा। वहीं कुछ नेताओं ने यहां तक चेतावनी दी कि अगर शिमला से अध्यक्ष थोपा जाता है तो फिर संगठन में भूचाल भी आ सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में खुद कौल सिंह ठाकुर मौजूद रहे और वीरभद्र समर्थक भी इसमें शामिल हुए। हालांकि ज्यादा प्रभाव कौल सिंह समर्थकों का ही देखने को मिला।
बताया जा रहा है कि कौल सिंह ठाकुर का गुट जिला के नेतृत्व को लेकर पूरी तरह से गम्भीर है। यह नहीं चाहते की यह कुर्सी दूसरे गुट के हाथों में चली जाए। याद रहे कि लोकसभा चुनावों के दौरान मंडी में एक कार्यकारी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति हुई थी। इस बात को लेकर खूब बवाल मचा था। अब सारी कार्यकारिणियों का दोबारा से गठन होना है। इसलिए कौल सिंह ठाकुर का गुट पहले से ही अपनी सक्रियता दिखाने लग गया है। बहरहाल जिलाध्यक्ष की कुर्सी किसके हिस्से आती है यह आने वाला वक्त ही बताएगा।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा