हमीरपुर : केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर का नादौन के ब्यास पुल पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। अनुराग ठाकुर दिल्ली से हमीरपुर आते समय गगल हवाई अडडे पर उतरे।
ज्वालामुखी से नादौन होते हुए हमीरपुर रवाना हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं तथा लोगों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों एसडीएम किरण भडाना, बीडीओ पारस अग्रवाल, थाना प्रभारी प्रवीण राणा तथा पुलिस जवानों की उपस्थिति में अनुराग ठाकुर को दीवाली के पर्व के उपलक्ष मे बधाई दी। जिसके जवाब में अनुराग ठाकुर भी लोगों का अभिवादन करते हुए दीवाली की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि दीवाली का पावन उत्सव सब के लिए खुशहाली ले कर आए। दीपों तथा रोशनियों का यह पर्व इन्सानियत के लिए भाईचारे का संदेश देता है। अनुराग ठाकुर ने चलते-चलते इलाके में चल रहे विकास कार्यो की फीडबैक भी ली।
केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को उपस्थित अधिकारियों को पूरी लगन से लागू करवाने के लिए कहा। हाल ही में हुए चुनावों में भाजपा को समर्थन मिलने से सिद्ध हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है।