शिमला (एमबीएम न्यूज़ ) : हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने आज यहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भेंट कर सीडी मामले में बरी होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 2009 में भाजपा नेताओं के इशारे पर एसएम कटवाल द्वारा वीरभद्र सिंह की छवि को धूमिल करने के मकसद से बनाया गया मामला धराशायी हो गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए पहले सागर कत्था मामला और बाद में सीडी मामला जैसे हथकंडे अपनाने के बावजूद अन्ततः वीरभद्र सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह के निर्दोष साबित होने से वास्तव में सत्य की जीत हुई है।