आज का पंचांग
आज दिनांक -29 अप्रैल 2017
दिन -शनिवार
विक्रम संवत – 2074
शक संवत -1939
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल ,तृतीया तिथि 6:55 प्रात तक “तदुपरांत चतुर्थी तिथि,
नक्षत्र – रोहिणी
योग – शोभन
राहुकाल -09:00 से 10:30 प्रात बजे तक
सूर्योदय – 05:50*
सूर्यास्त – 07:01*
दिशाशूल – पूर्व दिशा की और
आज विशेष-
मनुष्य जन्म से नही कर्म से ही महान बनता है।
जिसने पुण्य कर्म किए उन्हें उसका अच्छा फल मिलेगा, जिसने पाप किए उसे उनका फल मिलने से कोई ताकत रोक नहीं सकती। इसलिए सच ही कहा गया है कि मनुष्य जन्म से नही कर्म से ही महान बनता है।
आज क्या कहते है आपके सितारें
मेष (Aries) : खर्च में संयम रखने की सलाह देते हैं क्योंकि आज धन खर्च का विशेष योग है। धन सम्बंधी और लेन-देन सम्बंधी सभी कार्यों में सावधानी रखने की जरूरत है।
वृषभ ( Taurus): आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करेंगे, जिसके परिणामस्वरुप आप लगन के साथ काम कर पाएंगे।
मिथुन (Gemini): आज का दिन कष्टदायी होने से हर कार्य में सावधानी बरतें। उग्रता और आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है।
कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ भेंट होगी। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा।
सिंह (Leo): व्यवसाय हेतु आज का दिन बहुत अच्छा और श्रेष्ठ है, आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा।
कन्या ( Virgo) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ होना संभव है। धार्मिक कार्य और धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे।
तुला (Libra): आज आपको नए कार्य की शुरुआत करने की सलाह गणेशजी देते है। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा। द्वेष से दूर रहिए। तबियत का ध्यान रखें।
वृश्चिक (Scorpio): आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से गुजरेगा। मित्रों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, छोटे पर्यटन, भोजन और वस्त्र-परिधान इत्यादि से आप बहुत आनंदित रहेंगे।
धनु (Sagittarius): आज आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जोकि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी से लाभ मिलेगा।
मकर (Capricorn): आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधा में रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे।
कुंभ (Aquarius):आज आप के स्वभाव में प्रेम छलकेगा,। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धनोपार्जन सम्बंधित योजना बन सकती है।
मीन (Pisces): आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। वैचारिक स्थिरता के कारण सारे काम आज अच्छी तरह से संपन्न कर पाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है।
-नरेश पाबुच