मेष (Aries): ताजगीपूर्ण सुबह से दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-सम्बंधियों के आवागमन से खुशहाली का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुशी देगी। आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। प्रवास की तैयारी रखें। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। उत्तम भोजन करने का लाभ मिलेगा।
मिथुन (Gemini): सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने के संकेत हैं। समाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा। जीवनसाथी की खोज में होंगे तो आज उसके लिए अनुकूल दिन है।
***
कर्क (Cancer): नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दोगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी,।
***
***
कन्या ( Virgo): संयम को आज के दिन का मंत्र बनाने की गणेश जी सलाह देते हैं, क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी ऐसी संभावना है। शत्रु विघ्न उपस्थित करेंगे। इसलिए सचेत रहें। नए कार्य की शुरुआत स्थगित रखें। अत्यधिक खर्च होगा। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमयी बातों में रुचि जगेगी।
***
तुला ( Libra): दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन करेंगे और मित्रों को आमंत्रित करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों या प्रियतमा के साथ नजदीकी आपको आनंद देगा। नए वस्त्रालंकार खरीदने या परिधान बनाने का अवसर आएगा। सार्वजनिक मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आनंद के पल बिताएंगे।
***
वृश्चिक (Scorpio): आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घटेंगी। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध की भावनाएं पैदा होंगी। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से सरकते हुए प्रतीत होंगे। पारिवारिक सदस्यों केसाथ मतभेद होंगे। ननिहाल पक्ष से कोई समाचार मिलने से मन व्यग्र होगा। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। नए कार्य या योजनाओं का आरंभ न करें।
***
धनु (Sagittarius): संतानों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। पेट सम्बंधी बीमारियां परेशान करेंगी। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा लाएगी। लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे। प्रियजन के साथ की मुलाकात रोमांचक बनी रहेगी। वाद-विवाद तथा चर्चा में न उतरें।
***
मकर (Capricorn): ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थता अनुभव होगा। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन में खिन्नता उत्पन्न होगी। समय से भोजन और शांत निद्रा से वंचित रहना पड़ेगा। स्त्री वर्ग से कोई नुकसान होगा अथवा उनके साथ किसी कारण से तकरार होगा।
***
कुंभ (Aquarius): आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। स्नेहमिलन या प्रवास के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रिय व्यक्तियों का साथ और दांपत्यजीवन में अधिक धनिष्ठता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे।
***
मीन (Pisces): आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन की स्वस्थता आप बनाए रख सकेंगे।