संगड़ाह ( एमबीएम न्यूज़): रेणुका जी – हरिपुरधार मार्ग पर खड़खोली में आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। जिसमे दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि दो घायल हुए है। हादसे सुबह 5 :30 से 6 बजे के बीच हुआ।
कार के काफी गहरी में लुढ़क जाने की वजह से शवों को निकालने में पुलिस को काफी मुश्किल का सामना करना पद रहा है। मृतकों में भाजपा रेणुका मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष देवदर्शन शर्मा व यूको बैंक कर्मी जयप्रकश शामिल है , घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।
कार में कुल चार लोग सवार थे जिसमे अन्य दो घायलों की हालत भी नाजुक है। अंतिम समाचार के मुताबिक शवों को बहार निकालने का प्रयास जारी थे। बताया जा रहा है कि तमाम लोग एक शादी में हिस्सा लेने गए थे जहाँ से आज सुबह वापस लौट रहे थे। भाजपा रेणुका सोशल मीडिया प्रभारी बलबीर शर्मा ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है।