ऊना (एमबीएम न्यूज़) : क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सलोह में दो किसानों के खेतों में अचानक आग लगने से गेंहू की फसल जलकर राख हो गई है। आगजनी की घटना में गेंहू की फसल जलने से किसानों को लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। मामलू की सूचना मिलते ही दमकल विभाग व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार सलोह गांव में शुक्रवार को दोपहर के समय दर्शन सिंह की 23 कनाल खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई, जिससे उसे दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा साथ लगते खेतों में अश्वनी कुमार की 25 कनाल खड़ी गेंहू की फसल भी जलकर राख हो गई। गेंहू की फसल जलने से अश्वनी कुमार को लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। दोनों किसानों की कुल 48 कनाल खड़ी गेंहू की फसल जलने से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का नुक्सान हुआ है।
बताया जा रहा है कि खेतों में बिजली की तारो के शॉट सर्कट के कारण अग्जनी की घटना हुई है। गौर है कि घटनास्थल पर जब तक दमखल विभाग व पंडोगा पुलिस की टीम पहुंची तब तक स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाते हुए साथ लगते अन्य किसानों की फसल को बचा लिया गया था। घटना की सूचना पाते ही उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी मौके पर पहुंचे।
उद्योग मंत्री ने आगजनी की घटना पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से जो कुछ संभव होगा वह जरूर करेंगे, जिससे किसानों को आर्थिक सहायता मिल सके।
उधर, डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के पटवारी द्वारा फसल के नुक्सान का आंकलन किया जा रहा है।