नाहन ( एमबीएम न्यूज़); राजगढ़ उपमंडल के शाया सनौर पंचायत में एक शख्स की गोली लगने से संदिग्ध मौत हुई है| भीम सिंह की मौत गर्दन में गोली लगने से हुई | सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मौके से बंदूक बरामद कर ली है | साथ ही पूछताछ शुरू कर दी है| परिवार के मुताबिक रात 2 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी| मरने वाला शख्स रात के जानवरो से खेतो की रखवाली करने गया था| पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 7: 30 बजे वारदात की सूचना मिली इसके बाद डीएसपी योगेश रोल्टा दल बल के सहित मौके पर रवाना हुए| लगभग 9 :30 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची| जहां शव खून से लथपथ खेत में पड़ा हुआ था| डीएसपी के मुताबिक जाँच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी|
Latest
- हिमाचल पुलिस के 34 एसआई बने इंस्पेक्टर, तैनाती के आदेश जारी
- सोलन पुलिस ने बरामद की अंग्रेजी शराब व बीयर की 181 पेटियां
- कांग्रेस “शहजादों” की पार्टी, एक तरफ मोदी व योगी तो दूसरी तरफ हैं बिगड़े शहजादे
- कालाअंब में 6 मई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
- 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरे पर राष्ट्रपति, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम