हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : देव भूमि में आज एक बार फिर एक महिला दहेज की बलि चढ़ गई। दहेज की मांग के तानो से तंग आ चुकी महिला फंदे से झूल गई। भोरंज पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ भारतीय दंड़ सहिंता की धारा 498 ए व 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार रात्री पेश आई इस वारदात के बाद पति को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा था। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिला के सलेड़ गांव की लता कुमारी आयु 22 वर्ष की शादी चार महीने पहले नाहलवीं के राजेश कुमार के साथ हुई। शादी के कुछ दिन सब कुछ अच्छा चलता रहा। लेकिन बाद में तकरार की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस में दिए गए बयान में लड़की के पिता ने बताया कि अकसर दहेज की शिकायतें बेटी के माध्यम से मिलने लगी।
बहरहाल पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति को हिरासत मे लिया है। लड़की के पिता ने बताया कि अभी उनकी बेटी के शादी का चूडा भी नहीं उतरा था और बेटी ने ऐसा भयानक कदम उठा लिया। बेटी के पिता ने गुहार लगाई है कि जो भी उसकी बेटी का आरोपी है उसको कानून दंड़ दें।