नाहन (एमबीएम न्यूज): कफोटा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर का निधन हो गया है। बुधवार दोपहर ठाकुर ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। पंचायत के पूर्व प्रधान भी रह चुके ठाकुर को इलाके में एक अग्रणी समाजसेवक के रूप में भी पहचाना जाता था।
करीब दो सप्ताह पहले एक सडक़ हादसे में राजबन के समीप घायल हो गए थे। इसके बाद हालांकि उनकी हालत स्थिर हो गई थी, लेकिन अचानक ही तबीयत बिगडऩे से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया था, जहां उनके निधन की दर्दनाक खबर आज दोपहर आई।
रोजगार सृजन बोर्ड के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान के ठाकुर बेहद करीबी थे।