ऊना (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस थाना गगरेट के तहत दौलतपुर चौक में 50 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला की पहचान विमला देवी पत्नी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। महिला पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने महिला के पति के बयान कमलबद्ध कर जांच को आगे बढ़ाया है।
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी विमला देवी का शव बुधवार सुबह घर बाहर आम के पेड़ पर झूलता हुआ पाया। बहु को फंदे पर झूलता देख परिवारिक सदस्यों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी, अंब थाना प्रभारी हाशिम अली, चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया सहित पुलिस टीम मौके पर पहुुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया।
डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक महिला के पति के अनुसार महिला डिप्रेशन की मरीज थी और उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।