हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : भोरंज उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस सेवा दल ने कमर कस ली है इसके लिए भोरंज में कांग्रेस सेवा दल द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल अनुराग शर्मा ने कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियो ब कार्यकर्ताओं को चुनावो के लिए पूरे जोर से सक्रीय होने का आवाहन किया।
अनुराग ने कहा कि भोरंज में पिछले तीन दशकों से भाजपा का शासन रहा है। लेकिन इस वार भोरंज में कांग्रेस पार्टी ही विजय पताका फेरायेगी पार्टी ने इस वार कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता को मैदान में उतारा है जिसके लिए कांग्रेस सेवादल प्रत्याशी की जीत के लिए आज से ही प्रत्येक बूथ पर जाएगा व कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा।
इस मौके पर राजेन्द्र राणा इन्द्रदत्त लखनपाल जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल मदन लाल कौंडल नरेश ठाकुर कुलदीप पठानिया हरी मोहन शर्मा पवन चौधरी नरेश लखनपाल रोशन लाल जगजीत ठाकुर अमर सिंह आदि मौजूद रहे