नेरचौक,22 मार्च (कपिल सेन ) : बल्ह घाटी के गलमा में थ्री व्हीलर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दो व्यक्ति घायल हो गए हैं । मिली जानकारी के अनुसार बुधबार रात्रि नेरचौक –जाहु मार्ग पर गलमा पुल के पास लगभग आठ बजे एक थ्री व्हीलर अनियंत्रित हो सड़क से नीचे गिर गया। गलमा में ही किराए के मकान में रहने वाले सुभाष चंद पुत्र पुर्ण चुद ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने कमरे में आराम कर रहा था तो अचानक जोरदार आवाज आई जिस पर वह बाहर आया तो देखा कि एक थ्री व्हीलर एच-पी 65 -3258 सड़क से नीचे गिर गया है। जिसमें तीन लोग सवार थे उसने आस पास के लोगों को आवाज देकर बुलाया और घायल व्यक्तियों को रत्ती अस्पताल पहुंचाया।
रत्ती अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल पुर्ण चंद निवासी नलवाड़ी को मंडी रैफर कर दिया।वहीं मंडी में चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। लेकिन पुर्ण चंद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि घायल थ्री व्हीलर मालिक दलीप चंद पुत्र आलमू राम व घायल किशन पुत्र डागू राम निवासी नलवाड़ी गलमा का स्थानीय अस्पताल रत्ती में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम सुंदरनगर अस्पताल में करवा शव परिजन के हवाले कर दिया है। बल्ह पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृत पुर्ण चंद भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए हैं,और उनकेे दो पुत्र भी सेना में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं।