हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : NIT के भावी इंजीनियर की ह्दय गति रूकने से मौत हो गई। बुधवार दोपहर छात्र को छाती दर्द की समस्या उत्पन्न हुई। जब तक चिकित्सक उपचार देते तब तक देरी हो चुकी थी। ग्वालियर मध्यप्रदेश से संबंध रखने वाला छात्र एमटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के मुताबिक छात्र राजेश कुमार शिवानी नगर आरकेपुरी ग्वालियर का निवासी है।
NIT में बुधवार दोपहर क्लासरूम में विद्यार्थी को छाती में दर्द महसूस हुआ। पहले तो इसे हलके से लिया। लेकिन जब पसीने का आभास होने लगा तो सहयोगी छात्र उसे साथ में लेकर संस्थान के क्लीनिक में पहुंच गए। यहां पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन चिकित्सक को आभास हो गया कि समस्या कोई गंभीर है। लिहाजा उसे क्षेत्रीय अस्पताल रैफर किया गया। संस्थान की एंबुलेंस में छात्र का अभी क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया ही था कि छाती का दर्द तेज हो गया। और अस्पताल में छात्र की मौत हो गई।
संस्थान के रजिस्ट्रार ई.सुशील चौहान ने बताया कि यह एक दुखभरी दुर्घटना है। विद्यार्थी की छाती में दर्द उठने उपरांत मृत्यु हुई र्ह। इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी है।