नाहन (एमबीएम न्यूज): संगड़ाह उपमंडल के अंतर्गत हरिपुरधार घाटी सुर्ख लाल रंग के बुरांस के फूलों से गुलजार हो उठी है। संगड़ाह से हरिपुरधार के बीच ऐसे झरोखे मौजूद हैं, जिन के बीच से बर्फ से लकदक चूड़धार चोटी के दीदार भी हो रहे हैं। हर साल घाटी बुरांस से गुलजार हो जाती है। तस्वीरों के साथ खबरें खूब प्रकाशित होती हैं, लेकिन साल में एक-डेढ़ महीने की इस प्राकृतिक खूबसूरती पर सरकार की नजर-ए-इनायत नहीं होती है।
बर्फ के दौरान पर्यटकों का सैलाब उमडऩे लगा है। लेकिन बुरांस की खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद करने चंद ही लोग पहुंचते हैं। दशकों से सवाल उठता रहा है कि कुदरत की इस अनूठी छठा का प्रचार-प्रसार पर्यटन के लिहाज से क्यों नहीं किया जाता। साथ ही सवाल यह भी उठता रहा है कि स्थानीय लोगों का बुरांस पर आधारित उद्योग लगाने के प्रति मार्गदर्शन नहीं किया जाता।
कुल मिलाकर सरकार कुछ करें न करे लेकिन कुदरत हर साल सुर्ख लाल रंग के बुरांस को देने में अपनी प्रतिबद्धता को नहीं भूलती।