ऊना (एमबीएम न्यूज) : उपमंडल अंब के तहत मैड़ी में भवन निर्माण के दौरान काम करते समय मिस्त्री सीढिय़ों से गिर गया। हादसे में मिस्त्री के सिर व कान पर चोट आई है। काम पर लगे अन्य मजदूरों की मदद से मिस्त्री को अंब अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार लाभ सिंह निवासी ज्वार, अंब रोजाना की तरह सोमवार सुबह मैड़ी में भवन निर्माण के लिए गया हुआ था। काम करते समय अचानक ही सीढिय़ों से गिर गया। हादसे में मिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। काम कर रहे मजदूरों की मदद से घायल लाभ सिंह को सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर ऊना अस्पताल रेफर कर दिया।