चंबा (एमबीएम न्यूज) : चंबा-भलेई मार्ग पर कांडी पुल से एक महिला व उसके बेटे ने छलांग लगा दी। यह हादसा वीरवार को दोपहर करीब डेढ बजे हुआ। दोनो के शव अभी तक बरामद नही हुए है। बताया जा रहा हैं कि महिला का नाम ममता है जो लदोग की रहने वाली थी वो लोक निर्माण विभाग में कार्यरत थी।
डीएसपी सलूणी महिंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि शवों की तलााश की जा रही है। जानकारी के लिए ये भी बता दें कि इस जगह को सुसाइड प्वाइंट से भी जाना जाता रहा है।