हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : सीमा सुरक्षा बल के जवान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बड़सर से संबंध रखने वाले जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को पैतृक गांव समर्थ पहुंचा। यहां पर लोगों ने अश्रुपूर्ण पार्थिव शरीर की विदाई की।
कुलदीप सिंह पुत्र रूप सिंह सीमा सुरक्षा बल में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ था। मौजूदा समय में देश बेंगलुरु में अपनी सेवाएं दे रहा था। अचानक 2 दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई जब उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान अपने पीछे दो बच्चे, मां व पत्नी छोड़ गया है।