नेरचौक (कपिल सेन): बल्ह घाटी के नलसर- दरवाथु में गत महिनों से तेंदुए की दहशत के साए में लोगों को रहना पड़ रहा है। जिससे लोग सहमें हुए हैं। तेंदुआ आए दिन पशुओं व पालतू कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है। यही नहीं तेंदुआ रात को ही नहीं बल्कि दिन के उजाले में भी घर के आसपास घूमता पाया जाता है, जिससे लोग व बच्चे स्कूल जाने से भी कतराने लगे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार घर के आस पास तेंदुए का इस तरह से मंडराना खतरे से खाली नहीं है। दरवाथु आंगनबाड़ी स्कूल के आस पास सघन आबादी होने के बावजूद भी तेंदुआ आए दिन पालतु कुतों व लावारिश पशुओं को शिकर बना चुका है। ग्रामीण शोभा राम,परमांनंद, राम लाल, परस राम, नाग राम, का कहना है कि तेंदुए की दहशत से शाम होते घर से बाहर निकलना ही बंद कर दिया है। यही नहीं बच्चों को दिन में भी घर से बाहर भेजने में अब डर लगता है।
आसपास के सभी ग्रामीण तेंदुए की दहशत से सहमे हुए हैं,वहीं शनिवार शाम को हेम सिंह के पालतु कुते को अपना शिकर बना दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से जल्द से जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है।
क्षेत्र मे तेंदुए की रैकी के लिए कर्मचारी भेजे जाएंगे और उपयुक्त स्थन चिन्हित कर तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरा लगाया जाएगा।
रमेश चंद वन खंड अधिकारी