मंडी (वी कुमार) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग ने मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले कांगेस नेता विजय पाल सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग (बुद्विजीवी प्रकोष्ठ) का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग की अध्यक्ष एवं वरिष्ष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गिरिजा व्यास ने उन्हें पार्टी संगठन में उक्त पद पर नियुक्त करने की सूचना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के अध्यक्ष जेएन बारोवालिया को प्रेषित कर दी है।
भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक के तौर पर विजय पाल सिंह राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की नीतियों के प्रतिम्मेदारी सौंपने पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस विचार मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखबिंदर सिंह सुक्खू और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का धन्यवाद किया है।
स्टूडेंट पॉलिटिक्स के रास्ते राष्ट्रीय कांग्रेस तक
विजय पाल सिंह सराज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता प्रोफेसर वीर सिंह चौहान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं। विजय पाल सिंह स्टूडेंट पॉलिटिक्स के जरिये कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में आए हैं। एनएसयूआई के टेक्रीकल विंग के प्रदेश महासचिव रहे विजय एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव पद पर रहते हुए पार्टी संगठन में अहम भूमिका अदा कर चुके हैं। विभिन्न पदों पर रहते हुए उनके बेहीतरीन काम के दृष्टिगत अब उन्हें पार्टी आलाकमान की ओर से बुद्विजीवी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है।
पार्टी संगठन की नीतियों के प्रचार पर फोकस
विजय पाल सिंह ने बताया कि वे देश भर में पार्टी संगठन की नीतियों व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने में विचार प्रकोष्ठ के पदाधिकारयों से संपर्क करेंगे। विजय पाल सिंह की इस नियक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंडी दीपक शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सराज जगदीश रैडी सहित पार्टी संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। विजय पाल सिंह ने बताया कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे खरा उतरेंगे।