हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : टौणी देवी, 11 फरवरी। टौणी देवी क्षेत्र में बीते शुक्रवार की रात को दो लोगों की मौत हो गई। जिससे क्षेत्र का माहौल गमगीन बना हुआ है। बारीं पंचायत के बसंतपुर गांव में लगभग 100 वर्षीय बख्शी राम चौहान का निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वह अपने पीछे तीन पुत्र व भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। इसी तरह से टपरे पंचायत के अपर दरोगण गांव के मास्टर मुंशी राम को लुधियाना के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
बतौर जेबीटी शिक्षक उन्होंने शिक्षा विभाग में कई साल सेवाएं दी। दोनों का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। बख्शी राम व मुंशी राम के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक नरेंद्र ठाकुर, बारीं से बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर, पूर्व प्रधान जगदीश चौहान, पूर्व बीडीसी सदस्य तिलक राज, टपरे पंचायत के उपप्रधान अजय कुमार सहित अन्य गहरी दुख जताया है तथा शोक संतृप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।