शिमला (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संगठन के चुनाव में एक बार फिर भगवा लहराया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने सात में से 5 सीटों पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस को मात्र एक ही सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं वामपंथी समर्थित सदस्य खाता भी नहीं खोल पाए।
बुधवार को हुए चुनाव में 538 में से 441 वोट पड़े। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित विपन कुमार विजयी हुए। उन्होंने कड़े मुकाबले में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पीपी नेगी को मात्र 13 मतों से पराजित किया। माकपा समर्थित नरेश शर्मा को 70 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद कांग्रेस ने झटका। कांग्रेस समर्थित राकेश ठाकुर को 244 मत मिले। दूसरे स्थान पर भाजपा के दिनेश कुमार को 167 और माकपा के सुभाष वर्मा को 25 मत मिले। महासचिव पद भी कांग्रेस ने ही झटका। कांग्रेस की गीता राम 190 मत लेकर पहले, भाजपा के महेष कुमार 145 मत के साथ दूसरे और माकपा के मोहन लाल 104 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
संयुक्त सचिव पद पर भाजपा के बुद्वि राम विजयी रहे। उन्हें 228 मत मिले। कांग्रेस के वितीन सूद को 157 और कामपा के हरी कांत चौहान को 55 मतों से संतोष करना पड़ा। संगठन सचिव पद भी भाजपा ने ही झटका। भाजपा के कुलदीप ठाकुर को सर्बाधिक 239 मत मिले। कांग्रेस की शिवानी को 156 और माकपा की रविंद्र कुमार को 44 मत प्राप्त हुए।
प्रेस सचिव का पद भी भाजपा के ही खाते में गया। रवि सिंह 199 मत लेकर पहले, कांग्रेस के रवि कांत 162 मत लेकर दूसरे और माकपा की शिवानी मेहता 76 मत लेकर तीसरे स्थान पर रही। वित सचिव पद पर भाजपा के ज्योति प्रकाश विजयी हुए। उन्हें 191 मत मिले। कांग्रेस के सुरेश कुमार केा 141 और माकपा के देवेंद्र को 108 मत मिले।