कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : भारतीय युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि वे अपनी जमीन पर डोजर नहीं चलने देंगे और न ही फोरलेन बनने देंगे। भारतीय युवा मोर्चा द्रंग की उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा है कि द्रंग से लेकर मनाली तक सभी महिलाएं फोरलेन के खिलाफ एकजुट हैं और जबरदस्ती फोरलेन निर्माण की कोशिश हुई तो महिलाओं के ऊपर से डोजर गुजारने होंगें।
उन्होंने प्रदेश सरकार के ऊपर मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। दो साल से किसान सड़कों पर है लेकिन उन्हें उचित मुआवजा सरकार दे नहीं पा रही है जब केंद्र सरकार प्रदेश सरकार से कह रही है पैसा केंद्र सरकार का है और प्रदेश सरकार काम क्यों नहीं कर रही है और किसानों को उचित मुआवजा कियूं नहीं दे रही है।
अगर यही हाल रहा तो महिलाएं अपनी जमीन पर डोजर नही लगने देगी और प्रदेश सरकार का विरोध करने से नही डरेगी।