ऊना (एमबीएम न्यूज़) : घंडावल व अंब के तहत अलोह में पेश आए सड़क हादसों में एक युवक सहित वृद्ध की मौत हो हुई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र मिल्खी राम निवासी अलोह व 65 वर्षीय राम प्रकाश पुत्र सध्या राम निवासी घंडावल के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक अश्वनी कुमार निवासी घंडावल रविवार देर शाम घर से काम लिए बाहर जा रहा था। इसी दौरान ऊना से भरवाई की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल अश्वनी को ऊना अस्तपाल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से फरार कार चालक को पुलिस ने भरवाई में काबू कर लिया।
वहीं दूसरे हादसे में एक कार ने राहगीर राम प्रकाश को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक राम प्रकाश रविवार रात सड़क किनारे जा रहा था। इसी दौरान अंब से ऊना जा रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में राम प्रकाश की मौत हो गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
विस क्षेत्र हरोली के तहत बढ़ेड़ा गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर पीडि़त को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने मामले की जंाच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बढेड़ा निवासी सूरम सिंह ने सोमवार सुबह को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ते देख परिजन उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले गए। पीडि़त का
उपचार ऊना अस्पताल में चल रहा है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीडि़त की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि अभी तक जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ की है।