सोलन (एमबीएम न्यूज) : वीरवार दोपहर चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर जांबली के नजदीक भू-स्खलन हुआ है। इस दौरान एक चलती कार पर भी भारी चट्टान आ गिरी। गनीमत रही कि दंपत्ति समेत दो साल का बच्चा बच गए हैं।
हालांकि ऊना के रहने वाले दंपत्ति सुशील कुमार व बिंदू को चंडीगढ़ के 32 सेक्टर मेडिकल कॉलेज रीढ़ की हड्डी के एक्स-रे के लिए रैफर किया गया है। लेकिन हालत स्थिर है। दंपत्ति अपने दो वर्षीय बेटे आदित्य के साथ कार में सफर कर रहा था। कार चालक सुशील कुमार की टांगों में भी चोटें आई हैं। उधर हाईवे पर भू-स्खलन के कारण ट्रैफिक भी बाधित हुआ।
शाम साढ़े 4 बजे के आसपास ट्रैफिक को सुचारू किया गया। शाम को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी परवाणु आना था, लिहाजा पुलिस कडक़ती ठंड में पूरी मुस्तैदी से डयूटी पर तैनात थी। बताया जा रहा है कि राज्यपाल को आज शाम परवाणु में रुकना है। उधर बाधित ट्रैफिक में कुछ देर चीफ जस्टिस को भी रुकना पड़ा।