मंडी (वी कुमार) : देवभूमि के यंगस्टर्स प्रदेश का मान बढ़ाने में पीछे नहीं हैं। यहां तक की बेटियां भी खुद को साबित कर रही हैं। धर्मपुर के कलसवाई की रहने वाली जागृति 8 जनवरी को झारखंड के रांची में लेफ्टिनेंट पद पर ज्वाइनिंग देगी।
भूपेंद्र सिंह के घर जन्मी लाडली बेटी मेडिकल कोर में भर्ती हुई है। धर्मपुर के मुनीष पब्लिक स्कूल में दसवीं तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद जागृति ने नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। सितंबर 2016 में मेडिकल कोर में भर्ती को लेकर टैस्ट दिया। बेटी की सफलता पर समूचा परिवार तो फूला नहीं समा रहा है, बल्कि स्थानीय लोग भी जागृति की इस कामयाबी पर परिवार को बधाईयां दे रहे हैं।