राजगढ़ (एमबीएम न्यूज): शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास बेकाबू ट्रक ने कस्बे में पांच वाहनों को रौंद डाला है। इसमें से एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। बताया जा रहा है कि पैट्रोल पंप के समीप ट्रक संभवत: सर्दी की वजह से स्टार्ट नहीं हो रहा था।
इसी कारण चालक ने उतराई में न्यूटर्ल कर स्टार्ट करने की कोशिश की। इसी बीच ट्रक बेकाबू हो गया। इसी दौरान एक राहगीर को भी चोटें आई हैं, जिसे राजगढ़ अस्पताल से सोलन रैफर किया गया है। घायल की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
इस हादसे के बाद समूचे कस्बे में हडकंप मचा हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।