ऊना (एमबीएम न्यूज़) : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान करीव 24 करोड रूपए के शिलान्यास किए। आयोजित कार्यक्रम में कुटलैहड के भाजपा विधायक वीरेन्द्र कंवर भी मौजूद रहे।
सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत पांच करोड साठ लाख की लागत से बनने वाली हटली तल्पी सडक का पिपलू में भूमि पूजन किया। वहीं 70 लाख की से हटली वैरी, 15 करोड़ सडक व एक करोड़ से बनने वाले पुल का भी भूमि पूजन किया। एक दिवसीय दौरे के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने कई घोषणाएं भी की। अनुराग ठाकुर ने जनता को संवोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने देश की जनता के लिए कई महत्व पूर्ण योजनांए चलाई हैं।
केन्द्र के अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में विकास पर नई गाथा भी लिख रहे हैं। लेकिन यह तो प्रदेश का दुभार्गय है कि प्रदेश में किसी भी योजना को लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार भूमि उपलब्ध करवाए तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र पर्यटक की दृष्टि से विकसित हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ज्यादा पैसा केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई कई योजनाओं का लग रहा है। लेकिन राज्य सरकार उन योजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास करके वाहवाही लूटने में मस्त है।
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करके 85 से ज्यादा आवार्ड प्राप्त किए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना भेदभाव से विकास को प्राथमिकता प्रदान की है। उन्होने कहा कि हमीरपुर ससंदीय क्षेत्र को मॉडल क्षेत्र बनाना ही मेरा मुख्य उदेश्य है। वहीं स्थानीय विधायक की मांगों पर अनुराग ठाकुर ने कुटलैहड़ के विकास एवंम सड़कों के लिए तीस लाख रुपए अपनी निधि से देने की घोषणा भी की।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश सदस्य विजय शर्मा, महामत्री चरणजीत शर्मा, जिला पार्षद इन्दु वाला, एमआर दरोच, प्रदेश किसान सचिव मदन राणा, जीत कुमार, विपन शर्मा, धर्म चंद, सुखदेव सिंह, भाजपा नेता कुलदीप शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।