नाहन : खासला पंथ के संस्थापक…! गुरू गोविंद सिंह पर सिरमौर की मिट्टी का ऋण भी है। मात्र 16 वर्ष की आयु में गुरू गोविंद सिंह सिरमौर पधारे थे। उस समय सिरमौर पर राजा मेदनी प्रकाश का शासन था। संभवतः गुरू के आगमन का काल सन् 1685 था।
गुरू जी सिरमौर की राजधानी नाहन में। अपने आगमन काल से करीब आठ माह तक रहे। इस दौरान सिरमौर रियासत के नरेश मेदनी प्रकाश ने गुरू जी को एक विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मान दिया। सिरमौर नरेश, गुरू जी की दिव्य शक्तियों और उनके बल से अत्यंत प्रभावित थे।
नाहन से रूखसत होकर पवित्र यमुना नदी के तट को। गुरू गोविंद सिंह ने अपनी साधना स्थली के लिए चुना। इस दिव्य स्थल पर रह कर। गुरू जी ने सिखों के लिए ‘दशम ग्रंथ’ की रचना की थी। गुरू के चरण यहां पड़ने से ही इस स्थल का नाम कालांतर में ‘पांवटा’ यानि चरण-चिन्ह पड़ा।
गुरू जी ने सिरमौर नरेश की ओर से गढ़वाल रियासत के राजा फतह शाह के विरूद्ध युद्ध भी लड़ा और विजयी हुए। पांवटा के समीप भगानी नामक स्थल भंयकर युद्ध हुआ। जिसे कालांतर में भगाणी साहिब के नाम से जाना गया।
गुरू गोविंद सिंह नाहन में करीब आठ माह रहे। पावंटा जाने से पूर्व उन्होंने सिरमौर नरेश को अपनी दिव्य तलवार भी भेंट की थी। यह दिव्य तलवार सिरमौर रियासत के लिए किसी दिव्य आशीर्वाद से कम नहीं थी, जिसे सिरमौर के नरेशों ने हमेशा संभाल कर रखा। वर्तमान में यह तलवार महारानी पदमिनी की निजी संपति के रूप में उनके पास विद्यमान है।
कहते हैं कि नाहन में गुरूजी के ठहराव के दौरान यहां पर एक सिंह का आतंक था। गुरू ने सिंह का वध कर शहर को भयमुक्त किया था। कहा जाता है कि महाभारत काल के मुख्य पात्र ‘जयद्रथ’ शाप के कारण एक सिंह के रूप में पुनः जीवित हुए थे। गुरू जी ने अपनी दिव्य तलवार से सिंह का वध कर दिया। जिसके फलस्वरूप जयद्रथ की आत्मा शरीर से मुक्त हो गई।
जीवाश्म के रूप में यहां स्थापित किया गया। कहा जाता है कि यहां पर खुदाई के दौरान प्राप्त सिंह का जीवाश्म उसी जयद्रथ रूपी, सिंह का था जिसमें महाभारत में शापित किया गया था। सिरमौर रियासत को अपना आशीर्वाद प्रदान कर। एक निश्चित समय में प्रवास समाप्त करने के बाद गुरू गोविंद सिहं आनंदपुर लौट गए।
इस प्रकार हम यह कह सकते हैं। एक 16 वर्ष के बालक पर सिरमौर की मिटटी का ऋण है। क्योंकि सिरमौर की इसी पवित्र मिट्टी पर साधनारत होकर। गुरू गोविंद सिंह ने एक दिव्य दशम ग्रंथ की रचना की।
-आनंद राज
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी