शिमला (एमबीएम न्यूज) : राजधानी में पुलिस टीम बधाई की पात्र बनी है। नववर्ष पर रिकार्ड तोड सैलानियों का हुजूम उमड पडा था। इसकी बडी वजह हिमपात की संभावना थी। शायद, हिल क्वीन के इतिहास में सैलानियों का इस तरीके से हुजूम पहली बार ही उमडा होगा। स्वाभाविक सी बात है कि नववर्ष पर इस कदर हुजूम को काबू में रखना पुलिस के लिए काफी बडी चुनौती था।
एसपी डीडब्लयू नेगी के नेतृत्व में जबरदस्त समन्वय से सीमित संसाधनों में पुलिस ने ऐसे पुख्ता इंतजाम किए, एक भी हुडदंग के साथ-साथ आपराधिक मामला सामने नहीं आया। टीम की समर्पित ड्यूटी पर खुद एसपी डीडब्लयू नेगी ने खुद जवानों को बधाई दी। साथ ही दिल की गहराईयों से अपने जवानों का धन्यवाद किया। एसपी ने कहा कि जवानों ने बेहद उत्कृष्ठ ड्यूटी का प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा कि रिकार्ड पर्यटकों की संख्या को नियंत्रित करना केवल जवानों की बदौलत ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि नववर्ष पर राजधानी में ही नहीं बल्कि पूरे जिला में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ।
दरअसल सैलानियों के उमडे जनसैलाब को लेकर हर कोई इस बात से चिंतित था कि सीमित संख्या में पुलिस जवान कैसे कानून व्यवस्था बनाएं रखेगें। एसपी ने अपनी टीम पर गौरव महसूस करते हुए कहा कि उच्च स्तरीय ड्यूटी का प्रदर्शन दिया गया है।