चंबा (एमबीएम न्यूज): नुरपुर में नशा माफिया पर शिंकजा कसने के बाद अब डीएसपी महिंद्र सिंह मिन्हास सलूणी पहुंच गए हैं। हाल ही में उनका तबादला नुरपुर से सलूणी के लिए हुआ हैं। नुरपुर में नशे को खत्म करने के लिए डीएसपी महिंद्र सिंह मिन्हास ने अभियान चलाया हुआ था। अभियान काफी हद तक कामयाब रहा। अब वे सलूणी उपमंडल में नशे का खात्मा और नाबालिग वाहन चालकों पर शिकंजा कसेंगे।
पत्रकारों से बात करते हुए डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने कहा कि लोग पुलिस से डरें नहीं, वे उनसे मिल सकते हैं। लोगों का सहयोग काफी जरूरी होता हैं। गौरतलब हैं कि महिंद्र सिंह मिन्हास ने नुरपुर में नशेडिय़ों व नशा बेचने वालों पर खूब शिकंजा कसा।