राजेश कुमार / पांवटा: पांवटा साहिब के भंगानी वन रेंज में एक नए प्रकार का उपवन धीरे-धीरे उभर रहा है। नौणी विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों के प्रेरणास्वरूप वन विभाग पांवटा की अगुवाई में एक भव्य धार्मिक उपवन बनाया गया है। प्रदेश में यह अपनी तरह का एकमात्र उपवन है जो सबसे अलग व अनोखा है। यह उपवन कालान्तर में यात्रियों, पर्यटकों, अन्वेषकों, ज्योतिष तथा धार्मिक प्रवृति के लोगों के लिए एक अच्छा केन्द्र बन सकता है। इस उपवन को पांच भागों में विभाजित किया गया है जिसमें विभिन्न धर्मों, प्रकृति, धार्मिक सहिष्णुता तथा भाईचारे का अदभूत मिश्रण है। पांवटा वन मण्डल के तहत पड़ने वाले भंगाणी वन रेंज में, नव चेतना-नव विचार को लेकर वन मण्डल पांवटा एक उपवन उभारने का प्रयास किया है। इस उपवन का नाम “Yamuna Religio-Botanical Garden” दिया गया है। इस उपवन में पंचवटी, नवग्रह वन, नक्षत्र वन, राशि वन के साथ-साथ हर धर्म से सम्बन्ध रखने वाले वृक्षों का रोपण किया गया है इतना ही नहीं इस उभरते हुए नव उपवन में 360 प्रकार की अलग-अलग प्रजातियों के पेड़ लगाए गए है। इन अलग-अलग प्रजातियों के पेड़ों में अधिकतर औषधीय पौधें विद्यमान है। वर्ष 2007-08 में ईजाद किए गए इस उपवन में तत्कालीन डी.एफ.ओ. सुशील कुमार के साथ सुकलाप कुमार शर्मा, मोनिका गुप्ता, राजन बाबा, एस.डी. भारद्वाज, किशन कुमार का भरपूर सहयोग रहा है। 15 हैक्टेयर में लगाए गए इस सुन्दर बाग में फोरेस्ट विभाग के चौकीदार से लेकर वन मण्डल अधिकारी ने जीतोड़ मेहनत की है।”Yamuna Religio-Botanical Garden” प्रदेश का ऐसा पहला वन है जिसमें सभी धर्मों, ग्रहों, नक्षत्रों और आयुर्वेदिक पेड़ों का रोपण किया गया है। इस गार्डन में पंचवटी वन बनाया गया है जिसमें बड़, पीपल, पिल्लव, आंवला व अशोक के पेड़ लगाए गए है हिन्दु धर्म में पंचवटी वन को तमाम लोगों की भलाई का प्रतीक माना गया है इसलिए प्रथम चरण में पंचवटी वन बनाया गया। इसके अलावा इस उपवन में नौ ग्रहों से सम्बन्ध रखने वाले नौ पेड़ों का बाग बनाया गया है। नक्षत्र वन का निर्माण भी इस उपवन में किया गया है। सभी राशियों से सम्बन्ध रखने वाले पेड़ भी यहां पर लगाए गए है जिसे राशीवन का नाम दिया गया है। वृक्ष लगाते हुए इस उपवन में सभी धर्मों का ध्यान रखते हुए सभी धर्मों से सम्बन्ध रखने वाले वृक्षों को विशेष स्थान दिया गया है। हिन्दु, बौध, जैन, सिख व इस्लाम धर्म के लोगों की आस्था से जुड़े पेड़ों को यहां लगाया गया है। प्रदेश में यह एकमात्र उपवन वन विभाग द्वारा लगाया गया है जिसमें सभी धर्मों के लोगों, राशियों, ग्रहों, नक्षत्रों आदि से सम्बन्ध रखने वाले पेड़ों को लगाया गया है। इस उपवन में आकर लोग आत्मिक शान्ति का अनुभव करेंगे। इस उपवन के निर्माण से एक तो पेड़ों के प्रति लोगों की धार्मिक आस्था बनी रहेगी साथ ही बाहर से अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए यह खोज ;प्रयोगद्ध का एक केन्द्र बन सकता है। साथ ही इस उपवन को देखने पर्यटकों के आने की सम्भावनाएं भी बढ़ सकती है। यह उपवन वन विभाग को आने वाले समय में आर्थिक सहायता भी देगा और आस-पास व प्रदेश के लोग इस तरह के पौधों व औषधीय पौधों को लगाने के लिए रूचि लेंगे।
Latest
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया