शिमला (एमबीएम न्यूज़) : जिले के रोहड़ू के चिडगांव इलाके में एक विवाहिता महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। 24 वर्षीय महिला ने टिपरोली के जंगल में जाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार सीमा पत्नी नरेश कुमार गडारली गांव की रहने वाली थी। उसका अक्सर पति के साथ झगड़ा होता रहता था। बीते दो दिनों से वह गायब थी। कल देर ग्रामीणों ने जंगल में एक महिला के शव को पेड़ से लटके हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहड़ू अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस के अनुसार अभी तक महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एक पुलिस अफसर ने बताया कि टिपरोली के जंगल में महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस बात की छानबीन की जा रही है कि महिला ने यह कदम आखिर क्यों उठाया।