नाहन (एमबीएम न्यूज): हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन से दिल्ली के लिए रविवार से नई एसी टैंपो ट्रैवलर बस सेवा शुरू कर रहा है। 17 सीटर यह बस वाया अंबाला कैंट होते हुए हिमाचल भवन दिल्ली पंहुचेगी। नाहन से यह बस प्रात: 5:15 पर व अंबाला कैंट के 7:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। 11: 30 बजे यह बस हिमाचल भवन नई दिल्ली पहुंचेगी। जहां से 2:10 पर यह बस वापस नाहन के लिए चलेगी।
एचआरटीसी नाहन डिपो के आरएम संजीव विष्ट ने बताया कि नई एसी टैंपो ट्रैवलर बस सेवा का किराया साधारण बस से मात्र 30 प्रतिशत अधिक होगा। नाहन से अंबाला कैंट का किराया 108 रूपए व आईएसबीटी दिल्ली कश्मीरी गेट का किराया प्रति यात्री 350 रूपए निर्धारित किया गया है। इस बस की बुकिंग व अन्य जानकारी के लिए नाहन बस अड्डा प्रभारी के दूरभाष नंबर 222512 पर संर्पक किया जा सकता है।