शिमला (एमबीएम न्यूज़) : रिज मैदान पर स्टेयर रूफ पर खेलना एक बच्चे को महंगा पड़ गया। इससे गिरकर बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे आईजीएमसी रैफर किया गया है, जहां बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है। रिज मैदान पर पदमदेव कांपलैक्स की सीढियों पर त्रिकोणाकार छत बना है। बच्चे इस छत पर अक्सर फिसलने का खेल खेलते हैं।
छह वर्षीय बच्चा अन्य बच्चों संग यहां खेल रहा था कि अचानक पैर फिसलने से छत से नीचे जमीन पर गिर गया। जमीन की फर्श पर सिर के बल गिरने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी मात्रा में खून बह गया। बच्चे को दोनों बाजूों में फ्रैक्चर आया है। आनन-फानन में बच्चे के अभिभावक उसे पदमदेव कांपलैक्स स्थित एक जिनी अस्पताल में ले गए। लेकिन सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उसे आईजीएमसी रैफर किया गया है।
आईजीएमसी में बच्चे को दाखिल कर लिया गया है। घायल बच्चे के पिता शिमला में एक सरकारी महकमे में कार्यरत हैं।