बजट में नौकरियों का पिटारा खोला गया है। स्वास्थ्य विभाग में 200 डॉक्टर, 500 पैरामेडिकल स्टाफ और 7715 आशा वर्कर भर्ती करने का प्रस्ताव है। शिक्षा विभाग में 200 नए वोकेशनल टीचर की भर्ती की जाएगी। बिलासपुर में एम्स बनाने का प्रस्ताव भी है।
————
शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं
बजट में मुख्यमंत्री ने सेंटर स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों को निशुल्क बस सुविधा का तोहफा दिया। दस हजार मेधावी छात्रों को नेटबुक दी जाएंगी। फाइन आट्र्स का कालेज और शिमला के जियोड़ी में इंजिनियरिंग कालेज खोलने का एलान। विशेष बच्चों को बोलने वाले लैपटॉप दिए जाएंगे और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे 30 हजार बच्चों को कोचिंग में मदद दी जाएगी।
———–
दस नई आईटीआई, कौशल विकास निगम के गठन का ऐलान
बजट में दस नई आईटीआई खोलने का भी प्रस्ताव है। दूर-दराज के इलाकों में आईटीआई खोलने पर दस लाख का अनुदान और एक रुपए की लीज पर जमीन मिलेगी। 100 और सरकारी स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा दी जाएगी। प्रदेश में कौशल विकास निगम का गठन किया जाएगा।
————–
सुरक्षा पेंशन बढ़ी, बुजुर्गों-एकल महिलाओं को निशुल्क इलाज
सामाजिक सुरक्षा के लिए 317 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 550 से बढ़ाकर 600 रुपए करने का ऐलान। 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग और एकल महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य स्कीम के तहत निशुल्क इलाज।
—————-
एक लाख किसानों के बनेंगे मृदा स्वास्थ्य कार्ड
बजट में किसानों के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने का एलान किया गया है। पॉलीहाउस बनाने के लिए सब्सिडी 85 फीसदी की गई है। एचआरटीसी की बसों में फूलों के बॉक्स भेजने के लिए आधा किराया लगेगा। मनरेगा के तहत वाटर टैंक बनाने के लिए 20 करोड़ रुपए रखे गए हैं।कुल्लू-बद्दी में दो नए महिला थाने

महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल्लू और बद्दी में दो नए महिला थाने खोलने का भी ऐलान किया गया है।
छोटे कारोबारियों को राहत
बजट में छोटे कारोबारियों को भी बजट में राहत देने की कोशिश की गई है। आठ लाख रुपए तक का कारोबार करने वाले हलवाइयों और ढाबा मालिकों को वैट में छूट होगी।
————-
632 किमी नए हाइवे बनेंगे
सड़क सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए 632 किलोमीटर लंबे पांच नेशनल हाइवे बनाने का भी प्रस्ताव है। विभिन्न बस स्टैंड बनाने के लिए दस करोड़ रुपए की घोषणा की गई है।