नाहन(एमबीएम न्यूज) : हिमाचल प्रदेश स्टेट राईफल एसोसिएशन की साधारण बैठक नाहन में आयोजित हुई। इस बैठक में संघ के आमंत्रित सदस्यों सहित जिला सिरमौर संघ के सदस्यों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस दौरान जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के प्रतिनिधि/सर्वेक्षक प्रवीण शर्मा व मनोज शर्मा की अगुवाई में सर्व सम्मति से तीन वर्षो के लिए नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें विक्रमादित्य सिंह को सर्र्व सम्मति से प्रधान चुना गया। जबकि सूरत सिंह ठाकुर को वरिष्ठ उपप्रधान, राजेश परमार, राजीव सहगल, विक्रांत सिंह राणा, गुरवचन सिंह उपप्रधान, ईश्वर रोहाल को महासचिव, मनीष गिरि को उपसचिव, राजीव सूद को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा विजय ठाकुर, विभूति सिंह, एसके गौतम, बीएस रावत, नितिन चौहान, वीरेंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इसके अलावा विजय सिंह राणा को मुख्य सलाहकार, केके शर्मा को कानूनी सलाहकार व प्रवीण शर्मा को प्रेस सचिव की जि मेवारी चुना गया।