चंबा (एमबीएम न्यूज) : ऐतिहासिक चंबा चौगान में आयोजित राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में नाहन के सतगोपाल ने प्रथम स्थान हासिल किया हैं। जबकि, इसी स्पर्धा में हमीरपुर के अर्जुन कुमार दूसरे स्थान पर रहे। तीसरा स्थान कब्जाने में भी हमीरपुर के नरेश कुमार रहे।
महिला वर्ग की शॉटपुट प्रतियोगिता में नाहन की रेखा ठाकुर ने पहला, शिमला की संतोष ने दूसरा और मंडी की चंपा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। मार्च पास्ट में चंबा, रामपुर और नाहन की टीमेें क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। शॉटपुट पुरूष वर्ग में बिलासपुर के कुलदीप नंबर वन रहे। चैस प्रतियोगिता में चंबा सर्किल के सुरेश कुमार पहले स्थान पर रहे।
महिलाओं की चार सौ मीटर वॉक प्रतियोगिता में नाहन की पूनम प्रथम व चंबा की काजल दूसरे स्थान पर रही। उल्लेखनीय हैं कि इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन चंबा में हो रहा हैं। इसका शुभारंभ प्रदेश के वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने किया।