शिमला (एमबीएम न्यूज़) : प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से बहुप्रतीक्षित स्पोर्टस बिल को जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया है। सिंह ने कहा है कि खेल संघों में पारदर्शिता लाने के लिए प्रदेश सरकार ने विधानसभा में खेल विधेयक को पारित किया है। ऐसे में राज्यपाल को इस विधेयक को जल्द स्वीकृति दे देनी चाहिए।
आज यहां पत्रकार सम्मेलन में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी हाईकमान अगर उन्हें टिकट देता है, तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।
विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल पर हमला बोलते हुए सिंह ने कहा कि उन्हें कौशल विकास निगम व कौशल विकास भत्ते की जानकारी तक नहीं है। विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट किया कि कौशल विकास भत्ता श्रम विभाग देता है, लेकिन कौशल विकास निगम ग्रामीण विकास विभाग, शहरी विकास विभाग, योजना विभाग व वित्त विभाग के तहत दिया जाता है।
भाजपा की चार्जशीट को बेबुनियाद और मुददाविहीन करार देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चार्जशीट के रूप में सरकार के खिलाफ बिना तथ्य के आरोप लगाने का कुप्रयास किया गया है तथा इसका भाजपा को कोई लाभ नहीं होगा, क्योंकि जनता सरकार के जनहित कार्यों से खुश है।
नोटबंदी के केंद्र सरकार के निर्णय को विक्रमादित्य सिंह ने सैद्धांतिक रूप से सही बताया, मगर उनका कहना था कि इसे लागू करने से पहले व्यवस्थाएं दुरूस्त की जानी चाहिए थीं। व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार को जनजातीय क्षेत्रों में नोट पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर तक की व्यवथा करवानी पड़ी।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर 25 दिसंबर को मण्डी के पडडल में होने वाली रैली के बाद कांगड़ा के नगरोटा में भी इसी तरह की बड़ी रैली करेंगे।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा