शिमला (एमबीएम न्यूज): सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही पौंग डैम जलाशय में मिनी क्रूज तैरता नजर आएगा। बकायदा 50 सैलानियों को रेस्टोरैंट की सुविधा के साथ सैर-सपाटा करवाएगा। उत्तर भारत में पहली बार सैलानियों को रोमांचित करने के लिए देवभूमि में मिनी क्रूज होगा। बताते हैं कि भाखड़ा, ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) इस प्रोजैक्ट को मंजूरी दे दी है।
एशियन डवेल्पमेंट बैंक द्वारा मिनी क्रूज को खरीदने के लिए 6 करोड़ की राशि पहले ही मंजूर की जा चुकी है, लेकिन बीबीएमबी से मंजूरी न मिलने के कारण प्रोजैक्ट लटका हुआ था।
अब राज्य का टूरिज्म व सिविल एविएशन ने मिनी क्रूज को खरीदने के लिए औपचारिकताएं शुरू कर दी है। टैंडर प्रक्रिया भी जल्द अमल में लाई जा सकती है। 8 नवंबर को बीबीएमबी प्रबंधन की बैठक टूरिज्म विभाग के साथ 8 नवंबर को हुई थी। तब इको टूरिज्म बोट चलाने पर सहमति बनी। सरकार को उम्मीद है कि मिनी क्रूज के चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कांगड़ा के पौंग डैम जलाशय में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सरकार 10 नौकाओं को पहले ही खरीद चुकी है।
सनद रहे कि पौंग डैम जलाशय में जलक्रीडाओं की भी आपार संभावना है। लेकिन संभावनाओं का दोहन नहीं किया जा सका। रानसार वन विश्रामगृह को भी पर्यटकों के ठहराव के लिए विकसित किया गया है। कुल मिलाकर बड़ी बात यह है कि देवभूमि में मिनी क्रूज चलेगा, जो पर्यटकों को विदेशों का अहसास करवाएगा।