हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : हमीर उत्सव की आज की रात हिमाचली कलाकारों के नाम रहेंगी। कुलदीप शर्मा हिमाचली नाटी पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगे। इंडियन आइडल की विजेता गीता भारद्वाज, हेमंत शर्मा, कुमार साहिल भी कुलदीप शर्मा का साथ निभाएंगे। हमीर उत्सव की दूसरी संध्या पर दर्शको को हिमाचली गानो का तड़का देखने को मिलेंगा।
इंडियन आईडल में अपनी आवज की जादू बिखेंरने वाली गीता भारद्वाज भी अपनी आवाज से हमीरपुर वासियों का दिल छू लेंगी। हमीर उत्सव की दूसरी संध्या हिमाचली कलाकरों के नाम रहेंगी। एक से बढ़कर एक कलाकार इस संध्या पर अपनी प्रस्तुति देगे। वहीं कुमार साहिल पिछले वर्ष भी हमीर उत्सव में विशेष तौर पर आए थे।
यह कलाकार देगे प्रस्तुति….
कुलदीप शर्मा का देखने का मिलेंगा जादू….
वालीबुड गायक कुमार सानू के साथ हिमाचली फिल्म प्यारा हिमाचल में आवाज देने वाले कुलदीप शर्मा हमीर उत्सव की दूसरी संध्या पर दर्शको को हिमाचली नाटियों पर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर देगे। हिमाचल की लोक संस्कृति का यह गायक यारा हिमाचल, इक छैल छबीली छोरी, केई के चली गोरी और म्हारे देखना नजारा आदि गाने मुख्य रूप से आज हमीर उत्सव में गाएंगे।
गीता भारद्वाज भी बिखेंरेगी जलवा….
हिमाचल की प्रसिद्ध गायिका रेडियो कलाकार गीता भारद्वाज भी हमीर उत्सव में जलवा बिखेंरे को तैयार है। गीता भारद्वाज ने एक से एक बढ़कर पहाड़ी गीत सुना सकती है। पल भर बही लेणा ओ जिंदे, तेरे मत्थे रा बिंदलू, आया ओ ललारिया, प्यारी भोटलि, धोबण पाणिये जो चली, ज्यूणां कांगड़े रा, गंगियों व नाटियों से हमीरपुर के युवाओं को खूब नचाएंगी।
कुमार साहिल भी सजाएंगे हिमाचली लोक संगीत की महफिल….
आवाज पंजाब दी शो के विजेता बनकर सुर्खियों में आए कुमार साहिल एक युवा आवाज के साथ साथ हिमाचल का गौरव भी है। हमीर उत्सव की दूसरी संध्या की बेला पर कुमार साहिल लोक संगीत का तड़का लगाने को बेताब है। गायक कुमार साहिल कांगड़ा जिला से संबंध रखते हैं। कुमार साहिल वर्तमान में कांगडा की श्री साईं यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहे हैं। वे श्री साईं यूनिवर्सिटी ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। आवाज पंजाब दी रियल्टी शो के विजेता कुमार साहिल का सिंगल ट्रैक जल्द फैंस के लिए रिलीज होगा। वर्तमान में गायक कुमार साहिल ट्रैक पर काम कर रहे हैं।