रिकांगपिओ (जेएस नेगी) : प्रदेश के जनजातीय किन्नौर जिला में चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में परम्परागत ढंग से आरम्भ हो गया है। उत्सव का शुभारंभ विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने उत्सव का झंडा लहराकर और दीप प्रज्वल्लित कर किया। इस अवसर पर अपने संदेश में नेगी ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी सम्द्ध संस्कृति के परिचायक होते हैं तथा हमें आवश्यक रूप में इनका आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए।
नेगी ने कहा कि उत्सव के आयोजन से जहां स्थानीय लोगों को अपना उत्पाद बेचने का अवसर मिलता है, वहीं बाहरी व्यापारियों द्वारा लगाए गए उत्पाद को खरीदने का भी मौका मिलता है। नेगी ने कहा कि किन्नौर जिला ने भारी आपदा का सामना करने बाद विकास के बुलंदियों को छुआ है और सभी के एक-दूसरे के सहयोग से इस जिले को पूरे हिमाचल प्रदेश में विकास के क्षेत्र में एक अग्रणी जिला के रूप में उभर रहा है। साथ ही महोत्सव से सांस्कृतिक आयोजन से यंहा के लोगों का देश व प्रदेश के संस्कृति को भी देखने का अवसर प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि किन्नौर का सेब दुनिया में सबसे अधिक पसंद किया जाता है। आज जिला में कृषि, बागवानी विभाग की और से लोगों को बीजों, दवाईयों उपदान दिया जा रहा है। जिस का किसानों व बागवानों को भरपूर फायदा उठाना चाहिए। नेेगी ने कहा कि वर्ष 2017 तक जिला के सभी गांवों को संपर्क सडक़ से जोड़ा जाएगा। इससे पूर्व नेगी ने विभिन्न विभागों हिम ऊर्जा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, कृषि, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
उपायुक्त किन्नौर एवं अध्यक्ष मेला कमेटी डॉ. नरेश कुमार लठ ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए किन्नौर महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विस्तृत जानकारी दी व लोगों को चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भरपूर मनोरजंन उठाने के लिए कहा तथा मुख्यअतिथि को किन्नौर महोत्सव कमेटी की ओर से किन्नौरी शॉल व स्मतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक किन्नौर रोहित मालपानी,एडीएम पूह बाबू राम शर्मा,सहायक आयुक्त योगेश चौहान, एसडीएम कल्पा अविनंद्र शर्मा, पंचायत समिकित अध्यक्ष कल्पा देव कुमारी, महिला कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सरोज नेगी, युंका अध्यक्ष प्रताप नेगी सहित कई पंचायत राज संस्थानों से जुडे लोग भी उपस्थित थे।
हेमंत शर्मा व किन्नौरी कलाकारों के नाम रही पहली सांस्कृतिक संध्या
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के स्टेडियम में रविवार को शुरू हुए चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के पहली सांस्कृतिक संध्या हेमंत शर्मा व किन्नौरी कलाकारों के नाम रहा। पहाडी कलाकार हेमन्त शर्मा से पूर्व किन्नौरी कलाकार शांति राम नेगी, छेरिंग डोलमा, बबीता, अनीता नेगी, बादल नेगी, रमन नेगी, भारती नेगी, अजय नेगी, पूजा नेगी, राजीव नेगी, विद्या लाल नेगी, राजवीर नेेगी, श्याम सोनी ने एक के बाद एक किन्नौरी गाना पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर किया।
सोंगी चू धोखा, भोगतू मामा, जिन्दगी चू जिंदगी, अगं सोंगी अंग तोंई आदि कई किन्नौरी गाना पेश किया। किन्नौरी कलाकारों के बाद पहाडी गायक हेमन्त शर्मा ने आईए जनाव लवी लगे किन्नौरो गाने से शुरू किया। उस के बाद एक के बाए एक पहाडी गाना प्रस्तुत किया। शर्मा ने होबे लालिए हो लाल तेरे होथडू, मेरे प्यारुवा मेरे खानी जलेबी,लवी आई किन्नौरु, झुमी-झुमी रोहडू री जतरे गाना पेश किया।
हेमन्त शर्मा का हाल ही में रिलीज हुई पहाडी एलबम प्रदेश में धमाल मचा रही प्यार कमली को अब तक यूटूब पर लाखो लोगों ने प्रसन्न किया है, के गाने पर लोग खूब थिरके। शर्मा से पूर्व लोकिंद्र चोहान, शारदा शर्मा, सतीश चौहान, कुमार साहिल ने भी एक के बाद पहाडी गाना पेश किया।