ऊना (एमबीएम न्यूज़) : जिला के गांव दौलतपुर में एक नाबालिग युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत ऊना अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीडि़त का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दौलतपुर निवासी अजय(17) ने रविवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को पता चलते ही वह उसे तुरंत ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पीडि़त का उपचार जारी है।
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीडि़त को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है।
उधर गगरेट क्षेत्र के तहत पड़ते गांव कलोह में 65 वर्षीय वृद्ध की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देसराज निवासी कलोह तहसील घनारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस संबध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कलोह निवासी देसराज ने रविवार रात को अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगडऩे पर पीडि़त को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले को लेकर मृतक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। अभी तक जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों का खुलासा नही हो पाया है।
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि दोनों मामलो में जांच चल रही है। वृद्ध का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवारकर परिजनों को सौंप दिया है।