धर्मशाला (एमबीएम न्यूज़) : दलाईलामा द्वारा कांगड़ा-चंबा के सांसद शांता कुमार द्वारा लिखी गई पुस्तक हिमाचल पर लाल छाया तथा साहित्यसेवी राजनेता शांता कुमार व उनकी पत्नी द्वारा कहानी संग्रह पुस्तक का विमोचन एक नबंवर किया जाएगा।
दलाईलामा मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर में अपने करकमलों से इस पुस्तक का विमोचन करेंगे। चीन के आधिपत्य के बाद हिमाचलय पर चीनी संकट मंडराने लगा है। वर्ष 1962 के चीनी आक्रमण ने उसे और अधिक गहरा कर दिया। चीन अपने आप को एक शक्तिशाली देश मानने लगा तथा पाकिस्तान से उसकी दोस्ती हो गई। इसी संकट पर शांता कुमार द्वारा एक वर्ष तक अध्ययन किया गया।
बाद में 300 पन्नों की पुस्तक हिमाचल पर लाल छाया लिखी। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों के बाद एक बार फिर से यह पुस्तक प्रकाशित हुई है, जिसे हिंदी के साथ इंगलिश विषय में रखा गया है।